चांदकुइया के वार्ड सदस्यों ने मुखिया एवं डीलर की शिकायत की।
गुरुवार, 12 जून 2025
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
बलियापुर अंचल अंतर्गत चाँदकुइया पंचायत के मुखिया द्वारा मनमानी एवं सरकारी राशि को खर्च न करने के संबंध में झरिया विधायक रागिनी सिंह के पत्रांक के माध्यम से चाँदकुइया पंचायत के सभी वार्ड मेंबरों द्वारा प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को एक आवेदन सोफा।
वार्ड मेंबरों द्वारा बताया गया कि चाँदकुइया मुखिया पंचायत चुनाव जीतने के बाद एक से दो बार ही पंचायत सचिवालय में मिली है। बाकी के समय में पंचायत सचिवालय हमेशा बंद ही रहता है। जिसके कारण चाँदकुइया पंचायत के जनता को मुखिया से संबंधित कार्य के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उनका कहना है कि मुखिया के लापरवाही के कारण 15वें वित्त राशि जो फंड सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए दिया जाता है वह राशि बैंक खाते में ही रखा पड़ा है। आज तक इस फंड के माध्यम से कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इसके साथ बहुत सारी समस्या भी बताएं।
प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा तुरंत इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस पर जांच के आदेश जारी कर जल्द से जल्द जांच प्रतिवेदन संबंधित अधिकारी को कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।
वार्ड सदस्यों ने यह भी बताया कि डीलर मोतीलाल बावरी जिनकी पत्नी माला देवी सेविका है, ने अबूवा आवास का लाभ लिया है, अंचल अधिकारी ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी l
0 Response to "चांदकुइया के वार्ड सदस्यों ने मुखिया एवं डीलर की शिकायत की।"
एक टिप्पणी भेजें