-->
महुदी पहाड़ में बना वॉच टावर की स्थिति जर्जर हो रही है, मरम्मत की जरूरत।

महुदी पहाड़ में बना वॉच टावर की स्थिति जर्जर हो रही है, मरम्मत की जरूरत।

भानुमित्र संवाददाता।

बड़कागांव महदी पहाड़ में वनों की सुरक्षा की पहरेदारी लिए वर्षों पूर्व बना वॉच टावर अब जर्जर होने लगी है। टावर के सीढ़ी के निचले परत  की सीमेंट  प्लास्टर के अलावा अन्य स्थानों की प्लास्टर तेजी से टूट टूट कर गिर रहा है। इस टावर का मुख्य उद्देश्य वनों को सुरक्षा प्रदान करना होता है। इस टावर से वन कर्मी दूरबीन के सहारे 5 से 10 किलोमीटर की दूरी को भी आसानी से देख लेते हैं। ताकि जंगल में लगी आग जंगल की कटाई करने वालों की पहचान कर आसानी से पकड़ा जा सके , और वनों को बचाए जा सके। मामले को लेकर एसीएफ एके परमार  से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वॉच टावर की मरम्मत  कार्य किया जाएगा इसके लिए रेंजर से बात करूंगा ताकी जल्द से जल्द वॉच टावर की मरम्मत की जा सके। वहीं कांडतरी  वन समिति के चार रोज पूर्व चुने गए नए अध्यक्ष तुलेश्वर महतो ने कहा कि वॉच टावर की मरमती कार्य बहुत जरूरी है वन विभाग वॉच टावर की मरम्मत करवावे   वन विभाग को वन समिति सहयोग करेगी ।

Related Posts

0 Response to "महुदी पहाड़ में बना वॉच टावर की स्थिति जर्जर हो रही है, मरम्मत की जरूरत।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4