राजद छोड़ ‘संताल परगना बचाओ मोर्चा’ में शामिल हुए विनोद ठाकुर
बुधवार, 30 जुलाई 2025
Comment
लिट्टीपाड़ा/अमड़ापाड़ा :
राष्ट्रीय जनता दल के अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर ने बुधवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर संताल परगना बचाओ मोर्चा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि संताल परगना के विकास और समस्याओं के समाधान की उम्मीद अब राजद से नहीं रही, इसलिए उन्होंने सत्य शिक्षानंद मुर्मू के नेतृत्व में विश्वास जताया है।
विनोद ठाकुर के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी राजद को अलविदा कहकर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जोवान्ना हेम्ब्रम, पास्टर सोरेन, नरेश कुमार, सामुयेल टुडू, राम सेन, सुनील मोहली और शिवाजी भगत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने विनोद ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि उनका मिशन संताल परगना के लोगों की आवाज़ बनना और इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
*मोर्चा के प्रमुख उद्देश्य:* संताल परगना का सर्वांगीण विकास,जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा,क्षेत्रीय निवासियों के अधिकारों की रक्षा,संताल परगना को अलग राज्य का दर्जा,युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है ।
0 Response to "राजद छोड़ ‘संताल परगना बचाओ मोर्चा’ में शामिल हुए विनोद ठाकुर"
एक टिप्पणी भेजें