महेशपुर डाकबंगला परिसर में विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने किया 17 योजनाओं का शिलान्यास
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के डाकबंगला परिसर में शनिवार को एक भव्य शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए।
शिलान्यास समारोह में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहूल अमीन तथा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद मौजूद थे।
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर कुल 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। ये योजनाएं डीएमएफटी फंड से संचालित होंगी, जिनमें पीसीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण सहित कई आधारभूत संरचनात्मक कार्य शामिल हैं।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि महेशपुर प्रखंड की विकास यात्रा अब नई ऊंचाइयों को छुएगी और विकास कार्यों की गंगा गांव-गांव तथा टोले-टोले तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से पीसीसी सड़क और नाली निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, किसानों को उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी और जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण हो जाने से महेशपुर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
इस अवसर पर प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, मैनुद्दीन अंसारी, एनामुल हक, मो. असद, अभिषेक कुमार सिंह उर्फ गोलक, नसीम अहमद, अल्तमस हेंब्रम, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्दार्थ शंकर यादव, अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
0 Response to "महेशपुर डाकबंगला परिसर में विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने किया 17 योजनाओं का शिलान्यास"
एक टिप्पणी भेजें