-->
कालाजार उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूकता अभियान

कालाजार उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूकता अभियान

पाकुड़िया :पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बड़ासिंहपुर पंचायत के घूरनी गांव में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईआरएस किटनाशी छिड़काव से पूर्व एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने की तथा यह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत के निर्देशानुसार आयोजित हुई।

बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अब्दुल हक मंजर और केटीएस संजय मुर्मू ने बताया कि प्रखंड के 21 कालाजार प्रभावित गांवों में आईआरएस सिंथेटिक पायरेथराइट 5% किटनाशी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। सोमवार से ग्राम घूरनी में भी सभी घरों के सोने का कमरा, पूजा घर, रसोई घर एवं गोशाला की दीवारों पर कीटनाशी दवा का छिड़काव किया जाएगा। इससे बालू मक्खी और मच्छरों का नाश होगा तथा कालाजार सहित मलेरिया, फाइलेरिया और डेंगू जैसे वेक्टर जनित रोगों से बचाव संभव होगा।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से कालाजार रोगी को श्रम क्षतिपूर्ति राशि के रूप में 6600 रुपये तथा पीकेडील (चमड़े पर दाग वाले) रोगी को 4000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग करें और अपने घरों के सभी कमरों में पूर्ण छिड़काव सुनिश्चित करें ताकि कालाजार का समूल नाश किया जा सके।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में सीएचओ मौसमी खातून, ग्राम प्रधान, सहिया सोनमुनि, सुसान्ना सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Response to "कालाजार उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूकता अभियान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4