अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़िया की बैठक सम्पन्न
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़िया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पाकुड़िया की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जिला संयोजक सुमित कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एबीवीपी केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित परिवार है। उन्होंने बताया कि आगामी रविवार, 21 सितम्बर को पाकुड़िया नगर इकाई की औपचारिक घोषणा की जाएगी। नई इकाई विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, शैक्षिक वातावरण सुधार तथा राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि "विद्यार्थी जागो, देश जगाओ" के आदर्श को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
0 Response to "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़िया की बैठक सम्पन्न"
एक टिप्पणी भेजें