कालाजार मुक्त जिला बनाने को लेकर दुर्गापुर गांव में रात्रि चौपाल
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़ :कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार देर शाम पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, पीरामल फाउंडेशन के कर्मी एवं डब्लूएचओ के जिला प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने ग्रामीणों को कालाजार एवं उसके बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आईआरएस कीटनाशी छिड़काव को सफल बनाने में ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है। सभी लोग अपने घरों के हर कमरे में छिड़काव कराएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंने आगे बताया कि जिले में 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी जबकि 13-14 अक्टूबर को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसी तरह राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत 16 सितम्बर से होगी और 19 सितम्बर को मॉपअप किया जाएगा।
0 Response to "कालाजार मुक्त जिला बनाने को लेकर दुर्गापुर गांव में रात्रि चौपाल"
एक टिप्पणी भेजें