-->
हिंदी दिवस पर सप्तरंग प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी दिवस पर सप्तरंग प्रतियोगिता का आयोजन

पाकुड़ : हिंदी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय परिसर में सप्तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा के रूप में देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। हिंदी सबसे सहज और सरल भाषा है, जो न केवल बोलचाल में बल्कि शिक्षा के लिए भी सुगम है। उपायुक्त ने कहा कि हिंदी भाषा देश को जोड़ने और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

0 Response to "हिंदी दिवस पर सप्तरंग प्रतियोगिता का आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4