समाहरणालय परिसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 53 पदाधिकारियों एवं कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
रविवार, 14 सितंबर 2025
Comment
पाकुड़ : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत प्रोजेक्ट स्पीक के तहत प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तत्वावधान में रविवार को समाहरणालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक सहित विभिन्न पदाधिकारियों, कर्मियों एवं उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
0 Response to "समाहरणालय परिसर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 53 पदाधिकारियों एवं कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण"
एक टिप्पणी भेजें