-->
राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह

पाकुड़ : राष्ट्रीय अभियंता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को शॉल ओढ़ाकर और कॉपी-मग भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी इंजीनियरों को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस हर साल 15 सितम्बर को भारत के महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाया जाता है। इंजीनियर देश के बुनियादी ढांचे और तकनीकी विकास की रीढ़ होते हैं। वे सिर्फ पुल, सड़क और भवन ही नहीं बल्कि पूरे देश के विकास की आधारशिला रखते हैं।

0 Response to "राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4