-->
वाहन चलते नाबालिग को पाए जाने पर अभिभावकों पर होगी कार्रवाई

वाहन चलते नाबालिग को पाए जाने पर अभिभावकों पर होगी कार्रवाई

पाकुड़िया : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करवाने हेतु प्रखंड क्षेत्र में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। नाबालिगों को मोटरसाइकिल से दूर रखने एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक कैला उरांव के निर्देश पर सोमवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एसआई केला उरांव के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की और हेलमेट की गहन जांच की गई। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई तथा हेलमेट पहनने और एक से अधिक सवारी न बैठाने की सख्त हिदायत दी गई।

वाहन जांच में जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए, उनकी गाड़ियों को रोककर रखा गया और कागज दिखाने के उपरांत ही चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं, जिन वाहनों का दस्तावेज अधूरा पाया गया, उनका चालान काटा गया।

0 Response to "वाहन चलते नाबालिग को पाए जाने पर अभिभावकों पर होगी कार्रवाई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4