दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
सोमवार, 15 सितंबर 2025
Comment
महेशपुर : आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर सोमवार को महेशपुर थाना परिसर एवं रद्दीपुर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने की। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव एवं अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र और अलग-अलग कतार की व्यवस्था अनिवार्य होगी। आयोजक समिति अपने सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करेगी और 24 घंटे स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करेगी।
एसडीपीओ ने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
0 Response to "दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश"
एक टिप्पणी भेजें