-->
दुर्गा पूजा पंडालों में आग से सुरक्षा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

दुर्गा पूजा पंडालों में आग से सुरक्षा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

हिरणपुर : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को हिरणपुर दामिन डाक बंगला परिसर स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा आग बुझाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने समिति के सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में घबराहट या अफरातफरी नहीं करनी चाहिए, बल्कि धैर्य और सावधानी से काम लेना जरूरी है।

अग्निशमन पदाधिकारी ने एबीसी, बीसी व सीओ-टू सिलेंडर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में अग्निशमन यंत्र का रहना आवश्यक है ताकि किसी भी विकट परिस्थिति में समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।

इस दौरान समिति के सदस्यों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपाय अपनाने और लोगों को सुरक्षित रखने के गुर बताए गए। मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, समिति अध्यक्ष दीपक कुमार साहा, अजय यादव, पप्पू शर्मा, राजेश कुमार, रुद्र चंद्र, प्रसेनजित दत्ता, शिवम बागती सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

0 Response to "दुर्गा पूजा पंडालों में आग से सुरक्षा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4