-->
जनसेवा के भाव से आयोजित रक्तदान शिविर, 10 ने किया रक्तदान

जनसेवा के भाव से आयोजित रक्तदान शिविर, 10 ने किया रक्तदान

पाकुड़िया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं चिकित्सा प्रभारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समाचार प्रेषण तक प्रखंड कर्मियों सहित कुल 10 लोगों ने रक्तदान किया।

इस बाबत बीडीओ सोमनाथ बनर्जी द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान करने वाले लोगों को कॉफी कप एवं रक्तदान प्रमाण पत्र मौके पर ही देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदान करने वाले लोगों को तुरंत खाने के लिए फल एवं ऊर्जा पेय दिए गए।

डॉ. अभय सर्राफ ने बताया कि जिले में कई ऐसे जरूरतमंद मरीज हैं जिन्हें नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में रक्तदान जैसा महादान कर उन गरीब जरूरतमंदों की सहायता की जा सकती है। उन्होंने इच्छुक लोगों से आगे आकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

मौके पर डॉ. वसीम रजा, डॉ. मंजर आलम, डॉ. गंगा शंकर शाह, बीपीएम प्रभात दास, नागेश कुमार, अटल बिहारी सहित एएनएम, जीएनएम, एमपीडब्ल्यू एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

0 Response to "जनसेवा के भाव से आयोजित रक्तदान शिविर, 10 ने किया रक्तदान"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4