झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पाकुड़ के दो खिलाड़ियों का चयन,विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 में दिखाएँगे कौशल
शनिवार, 22 नवंबर 2025
Comment
पाकुड़ : झारखंड के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को बीसीसीआई घरेलू विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता 7 दिसंबर 2025 से कटक में आयोजित होगी। पाकुड़ जिले से जय रजक एवं प्रियांश कुमार का झारखंड अंडर-16 टीम में चयन हुआ है।
बीजीआर एवं जिला प्रशासन पाकुड़ द्वारा रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में संचालित कोचिंग के माध्यम से इन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इन दोनों खिलाड़ियों को जमशेदपुर में दिनांक 24 नवंबर से झारखंड क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने चयनित खिलाड़ियों एवं उनके कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का मान बढ़ाने की बात कही।
0 Response to "झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पाकुड़ के दो खिलाड़ियों का चयन,विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025-26 में दिखाएँगे कौशल"
एक टिप्पणी भेजें