सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पाकुड़ के राज घोष का चयन
शनिवार, 22 नवंबर 2025
Comment
पाकुड़ : एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 35वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन हरियाणा के सोनीपत में दिनांक 27 नवम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक किया जाना है। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में पाकुड़ जिला के खिलाड़ी राज घोष (पिता – नवीन घोष, राज हाई स्कूल रोड, तलवाडागा, पाकुड़) का चयन किया गया है।
राज घोष के चयन से पूरे पाकुड़ जिला के कबड्डी प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राज घोष को रवाना करते समय पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के खिलाड़ी एवं डे बोर्डिंग के खिलाड़ी उत्साहित दिखे।
पाकुड़ जिला के खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि पाकुड़ जिला कबड्डी संघ एवं जिला प्रशासन के सतत प्रयास से जिले के खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान बढ़ा है, जिसका परिणाम है कि अब बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम विभिन्न खेलों में आगे बढ़ा रहे हैं। खासकर, पाकुड़ जिला में डे बोर्डिंग संचालित होने के बाद से कबड्डी में बच्चों का प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है। उन्होंने राज घोष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वह प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।
0 Response to "सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पाकुड़ के राज घोष का चयन"
एक टिप्पणी भेजें