-->
तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत

पाकुड़ : पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित मुख्य सड़क पर बीती रात लगभग एक बजे तेज रफ्तार से आ रही हाईवा (JH16G4937) ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय शांति सोरेन के रूप में हुई है। टक्कर के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर हाईवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

मृतका नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में किराये के घर में रहकर अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाती थी, जबकि उसका स्थाई निवास पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव में बताया गया है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवा का शीशा तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क काफी जर्जर है। जगह–जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं और इसी रास्ते से हाईवा जैसी भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरती हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नो-एंट्री के दौरान भी हाईवा की लंबी कतारें अवैध तरीके से सड़क पर खड़ी रहती हैं, जिससे आम लोगों तथा छोटी गाड़ियों के आवागमन में काफी परेशानी होती है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हाईवा को जप्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 Response to "तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4