सिंदरी FCI बेदखली नोटिस: जनता मजदूर संघ सिंदरी शाखा के अध्यक्ष अरुण रंजन सिंह ने खोला मोर्चा बोले – “गरीबों को बेघर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं, बड़ा आंदोलन करेंगे!”
शनिवार, 22 नवंबर 2025
Comment
सिंदरी: फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) सिंदरी द्वारा टाउनशिप के 2100 से अधिक परिवारों को पीपी कोर्ट के जरिए घर खाली करने का नोटिस दिए जाने के खिलाफ अब राजनीतिक रंग पूरी तरह चढ़ गया है।
आज सिंदरी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनता मजदूर संघ सिंदरी शाखा के अध्यक्ष अरुण रंजन सिंह ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा,
“ये नोटिस कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि गरीबों-मजदूरों को बेघर करने की केंद्र सरकार की सुनियोजित साजिश है। हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे!”
अरुण रंजन सिंह ने आगे कहा,
“FCI ने पहले मजदूरों का प्लांट बंद करके रोजगार छीना, VRS के नाम पर निकाला, और अब उनके परिवार वालों के घर भी छीनने चला है। पीपी कोर्ट के बहाने गरीबों को सड़क पर लाने की कोशिश की जा रही है। ये अमानवीय है। हम झारखंड हाईकोर्ट में PIL दाखिल करेंगे, केंद्र सरकार को घेरेंगे और जरूरत पड़ी तो पूरे झारखंड में बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। सरकार तुरंत रिहैबिलिटेशन पैकेज दे, वरना परिणाम भुगतने को तैयार रहे!”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा,
“50-60 साल से सिंदरी में बसने वाले परिवार, पूर्व कर्मचारी, विधवाएँ और उनके बच्चे – इन सबको एक झटके में बेघर करना अन्याय की पराकाष्ठा है। जनता मजदूर संघ हर घर तक जाएगा और इस लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेगा।”
0 Response to " सिंदरी FCI बेदखली नोटिस: जनता मजदूर संघ सिंदरी शाखा के अध्यक्ष अरुण रंजन सिंह ने खोला मोर्चा बोले – “गरीबों को बेघर करने की साजिश बर्दाश्त नहीं, बड़ा आंदोलन करेंगे!”"
एक टिप्पणी भेजें