-->
जनरेटर स्टोर रूम में निकला 20 साल पुराना खतरनाक सांप, सर्प मित्र अशराफुल ने देर रात किया रेस्क्यू

जनरेटर स्टोर रूम में निकला 20 साल पुराना खतरनाक सांप, सर्प मित्र अशराफुल ने देर रात किया रेस्क्यू

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के करवाड़ी गांव में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के दीपक सिंह के जनरेटर स्टोर रूम के अंदर खतरनाक सांप दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार स्टोर रूम के भीतर करीब 20 वर्ष पुराना और लगभग 5.5 फीट लंबा सांप मौजूद था, जिसे देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। बताया गया कि यह स्पेक्टल कोबरा प्रजाति का सांप है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सर्प मित्र अशराफुल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी देरी के पूरी सावधानी बरतते हुए स्टोर रूम के अंदर घुसे सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। सांप को पकड़कर बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

देर रात हुए इस रेस्क्यू अभियान के दौरान कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि यदि समय पर सांप को नहीं पकड़ा जाता, तो किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। ग्रामीणों ने सर्प मित्र अशराफुल की तत्परता और साहस की सराहना की।

0 Response to "जनरेटर स्टोर रूम में निकला 20 साल पुराना खतरनाक सांप, सर्प मित्र अशराफुल ने देर रात किया रेस्क्यू"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4