सेवा भावना से सराबोर दिखा स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा, फतेहपुर
सोमवार, 24 नवंबर 2025
Comment
अमड़ापाड़ा : सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा, फतेहपुर में प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 8 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदान शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर शिवम कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कुल 5 कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। डॉक्टर शिवम ने अपना 20वां रक्तदान कर लोगों के लिए प्रेरणा का संदेश दिया।
शिविर में एक महिला रक्तदाता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।
रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सभी को कॉफी मग, प्रशस्ति पत्र एवं डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने नियमित अंतराल पर इसी प्रकार के रक्तदान शिविर आयोजित करने की बात कही, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
0 Response to "सेवा भावना से सराबोर दिखा स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा, फतेहपुर"
एक टिप्पणी भेजें