-->
उपायुक्त ने सक्षम झारखंड कौशल विकास के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने सक्षम झारखंड कौशल विकास के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार ने आज सक्षम झारखंड कौशल विकास के तहत संचालित दो प्रशिक्षण केंद्रों—शहरकोल स्थित जे०आर०एस० टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा शीतला मंदिर रोड स्थित विजनरी नॉलेज मैनेजमेंट का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों/बच्चियों से रूबरू होकर उनके प्रशिक्षण, व्यवस्था एवं प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो बच्चों के भविष्य निर्माण का आधार बनती है। अतः यह आवश्यक है कि प्रशिक्षण गंभीरता, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित हो। उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को ध्यानपूर्वक सीखने, नियमित उपस्थिति रखने तथा अपने कौशल को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया।

भोजन एवं आवास व्यवस्था का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों/बच्चियों के रहने, खाने एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो, रहने की व्यवस्था सुरक्षित तथा साफ-सुथरी हो, प्रशिक्षण स्थल पर नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी आवश्यक सुविधा में कमी न रहे। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित यह पहल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

0 Response to "उपायुक्त ने सक्षम झारखंड कौशल विकास के तहत चल रहे प्रशिक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4