-->
सेवा का अधिकार सप्ताह 2025 के तहत सोनाधनी, जोरडीहा एवं बड़ाघघरी पंचायत में शिविर आयोजित

सेवा का अधिकार सप्ताह 2025 के तहत सोनाधनी, जोरडीहा एवं बड़ाघघरी पंचायत में शिविर आयोजित

लिट्टीपाड़ा : मंगलवार को ग्राम पंचायत सोनाधनी के साथ-साथ जोरडीहा एवं बड़ाघघरी में सेवा का अधिकार सप्ताह 2025 के तहत शिविर का आयोजन किया गया। सोनाधनी पंचायत में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी नीरज कुमार गुप्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की एवं पंचायत की मुखिया रबिना मालतो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सेवा का अधिकार सप्ताह 2025 के उद्देश्य एवं महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। शिविर के माध्यम से सरकार की स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, पशुपालन, मनरेगा आदि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थल पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आमजन अनावश्यक चक्कर लगाए बिना लाभान्वित हो सकें।

शिविर में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई तथा सेवा से जुड़ी आवेदनों की प्राप्ति एवं निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों को आवेदन प्रपत्र भरने, आवश्यक अभिलेख संलग्न करने एवं तय समयसीमा के भीतर सेवा प्राप्त करने से संबंधित प्रावधानों के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़े जाने, आजीविका संवर्धन तथा समूह के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

उक्त शिविर में मानिक दास (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी), कमल पहाड़िया (प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी), डॉ. राकेश कुमार (प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी), पंचायत सचिव लिसु टुडू, देवेश मिश्रा, जाफरान अंसारी, ग्राम रोजगार सेवक लालु रजक, वसीम अंसारी, मालोती मुर्मू, अजय कुमार सिंह, फिलीप टुडू, जेएसएलपीएस से जुड़े स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

0 Response to "सेवा का अधिकार सप्ताह 2025 के तहत सोनाधनी, जोरडीहा एवं बड़ाघघरी पंचायत में शिविर आयोजित"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4