-->
उपायुक्त की अध्यक्षता में पुस्तकालय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में पुस्तकालय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पुस्तकालय अनुश्रवण समिति, पाकुड़ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से प्राप्त आवंटन राशि पर विस्तार से चर्चा की गई तथा राशि को विभिन्न मदों में नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से व्यय करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में यह तय किया गया कि मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय, पाकुड़ के लिए पाठकों की आवश्यकता के अनुरूप उपयोगी, विषयगत तथा अद्यतन पुस्तकों का क्रय किया जाएगा, ताकि पुस्तकालय सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं समसामयिक बनाया जा सके। साथ ही पुस्तकालय में अध्ययनशील छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षार्थियों एवं आम पाठकों के लिए उपयोगी संदर्भ ग्रंथ, पत्र-पत्रिकाएं एवं अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने पर भी विचार किया गया।

पुस्तकालय को केवल किताब लेने-देने का केंद्र न मानकर बौद्धिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का सशक्त मंच बनाने की दिशा में भी समिति ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इस क्रम में पुस्तकालय परिसर में समय-समय पर सेमिनार, सिम्पोज़ियम, व्याख्यान, पुस्तक समीक्षा, पठन-संवर्धन कार्यक्रम तथा अन्य साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया और इनके लिए रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Response to "उपायुक्त की अध्यक्षता में पुस्तकालय अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4