सिंदरी:वार्ड 55: संवेदक संजू देवी पर कार्रवाई की मांग, भाजयुमो नेता ने आयुक्त को लिखा पत्र
शुक्रवार, 21 नवंबर 2025
Comment
सिंदरी । धनबाद नगर निगम के सिंदरी अंचल अंतर्गत वार्ड नं 55 में संवेदक द्वारा कार्य नहीं शुरू करने को लेकर जनता में विक्षोभ उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर सिंदरी जामाडोबा बस्ती निवासी सह भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने धनबाद नगर आयुक्त रविराज शर्मा को पत्र देकर संवेदक को हटाने की गुहार लगाई है।
भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने पत्र में बताया है कि संवेदक संजू देवी को विगत 24 अप्रैल को एसीसी जामाडोबा बस्ती में पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य आवंटित किया गया है। इसके साथ ही वार्ड नं 55 अंतर्गत आइएमटाइप कालोनी में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य भी सौंपा गया है। परंतु 7 महीने बीत जाने के बाद भी संवेदक ने कार्य नहीं शुरू किया है। इससे क्षेत्र की जनता निगम के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। उन्होंने नगर आयुक्त से इस संवेदक पर कार्यवाही करते हुए टेंडर के दूसरे न्यूनतम संवेदक को कार्य सौंपने का आग्रह किया है।
इस संबंध में वार्ड नं 55 के निवर्तमान पार्षद साहेबराम हेम्ब्रम ने बताया कि इस संबंध में नगर आयुक्त को दो बार आवेदन दिया गया है। परंतु इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही संवेदक ने कार्य शुरू किया।
0 Response to "सिंदरी:वार्ड 55: संवेदक संजू देवी पर कार्रवाई की मांग, भाजयुमो नेता ने आयुक्त को लिखा पत्र"
एक टिप्पणी भेजें