-->
सेवा का अधिकार सप्ताह ,दूसरे दिन जिले के विभिन्न शिविरों में ग्रामीणों को मिली त्वरित सेवाओं की सुविधा

सेवा का अधिकार सप्ताह ,दूसरे दिन जिले के विभिन्न शिविरों में ग्रामीणों को मिली त्वरित सेवाओं की सुविधा

पाकुड़ : राज्य सरकार द्वारा मनाए जा रहे सेवा का अधिकार सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एवं शहरी नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं प्रमाण पत्र से जुड़ी सेवाओं का त्वरित, सरल एवं सुलभ लाभ उपलब्ध कराया गया।

दूसरे दिन अमड़ापाड़ा प्रखंड के बोहड़ा एवं पचुवाड़ा पंचायत, हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया एवं बड़तल्ला पंचायत, महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम, तेलियापोखर, सीलमपुर, बड़कियारी एवं बाबूदाहा पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालपहाड़ी एवं बड़ासरसा पंचायत के अलावा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2, 3 एवं 4 में शिविर लगाए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर ही आवेदन लिये गये तथा पात्र लाभुकों को आवश्यक सेवाएँ एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए।

शिविरों का निरीक्षण, लाभुकों से ली गई फीडबैक
हिरणपुर प्रखंड में आयोजित शिविर का निरीक्षण परियोजना निदेशक (आईटीडीए) अरुण कुमार एक्का ने किया। उन्होंने शिविर में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन करते हुए लाभुकों से आवेदन प्रक्रिया, परेशानी एवं सेवा उपलब्धता की जानकारी ली। वहीं महेशपुर प्रखंड में लगे शिविरों का निरीक्षण अपर समाहर्ता द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं कंबल का वितरण भी किया।

शिविर में पहुंचे लोगों ने सीधे वरीय अधिकारियों के समक्ष आवेदन एवं शिकायतें सौंपी, जिससे समस्याओं के त्वरित निष्पादन में सहूलियत हुई। अधिकारियों ने प्रकरणों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और सुलभ बनाने पर जोर
वरीय अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को सभी प्रकार की सरकारी सेवाएँ पारदर्शी, त्वरित एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध हों। सेवा का अधिकार सप्ताह के माध्यम से सेवाओं को आम जनता की दहलीज तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं एवं प्रमाण पत्रों के लिए अनावश्यक दौड़-भाग नहीं करनी पड़े।

0 Response to "सेवा का अधिकार सप्ताह ,दूसरे दिन जिले के विभिन्न शिविरों में ग्रामीणों को मिली त्वरित सेवाओं की सुविधा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4