डोमगढ़ बचाओ मोर्चा : धरने को पूरे हुए 15 दिन, निवासियों ने ठोका जोरदार संकल्प
रविवार, 4 जनवरी 2026
Comment
सिंदरी। एफसीआई सिंदरी प्रबंधन द्वारा डोमगढ़ कॉलोनी को खाली कराने की योजना के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज 15वें दिन में प्रवेश कर गया। डोमगढ़ के हजारों निवासी पिछले दशकों से यहां बसे हैं अपनी जमीन-मकान छोड़ने को तैयार नहीं हैं। धरना स्थल पर आज भी सैकड़ों लोग मौजूद रहे और आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
धरना स्थल पर आज अनिल सिंह उर्फ राजू सिंह ने मुख्य भूमिका निभाते हुए सभी डोमगढ़ वासियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “प्रबंधन द्वारा हमारे अस्तित्व को समाप्त करने की जो धारणा बनाई जा रही है, उसे हम कभी सफल नहीं होने देंगे। यह हमारी लड़ाई है और इसे अंत तक लड़ेंगे।” उनकी इस बात पर उपस्थित लोगों ने जोरदार नारेबाजी की और एकजुटता का प्रदर्शन किया।
आज धरने में सतेंद्र सिंह (डब्बू दादा), हरेंद्र सिंह, अनिल शाह, शंभू सिंह, शशि शेखर पाण्डे, अनिल सिंह, सुभाष सरकार, बीरबल दुबे, दिग्विजय सिंह, एन एन भारती, विदेशी सिंह सहित मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी और सैकड़ों निवासी मौजूद रहे। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में धरने में शामिल हैं, जो आंदोलन की गंभीरता को दर्शाता है।
मोर्चा के नेताओं ने प्रशासन से तत्काल वार्ता की मांग दोहराई है। पिछले दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी मोर्चे को समर्थन दिया है।
0 Response to " डोमगढ़ बचाओ मोर्चा : धरने को पूरे हुए 15 दिन, निवासियों ने ठोका जोरदार संकल्प"
एक टिप्पणी भेजें