-->
लखीपोखर में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, महुल पहाड़ी बनी विजेता

लखीपोखर में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, महुल पहाड़ी बनी विजेता

पाकुड़ : बुधवार को ग्राम लखीपोखर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम उपस्थित रहीं। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने खेल को युवाओं के लिए अनुशासन और एकता का माध्यम बताया।
फाइनल मुकाबला एफसी चिरुडीह और एफसी महुल पहाड़ी के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में महुल पहाड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी चिरुडीह को दो गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विजेता महुल पहाड़ी टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15,000 रुपये तथा उपविजेता एफसी चिरुडीह को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपये प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में क्लब के सचिव परजित बेसरा, अध्यक्ष संजय मरांडी, मास्टर सुशील मुर्मू, जुगनू संजय हांसदा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "लखीपोखर में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, महुल पहाड़ी बनी विजेता"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4