-->
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर जोर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर जोर

पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का परिचायक है। दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद केवल राजनीतिक दर्शन नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का सिद्धांत है। उनका अंत्योदय का संकल्प समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए प्रेरणा देता है। उनकी विचारधारा राष्ट्रवाद, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में मार्गदर्शक है।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संपा साहा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रुपेश भगत ने किया।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी परितोष सोरेन, पूर्व विधायक दिनेश मरांडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह एवं मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, बलराम दुबे, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, हिसाबी राय, पार्थ रक्षित, मनोरमा देवी, राणा शुक्ला, पंकज साह, दिलीप सिंह, सुशील साह, तुहिन शुक्ला, संजीत मुखर्जी, पार्वती देवी, मनीष पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी आयोजित, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर जोर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4