-->
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मास्टर ट्रेनर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक, प्रशिक्षण गुणवत्ता पर विशेष जोर

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मास्टर ट्रेनर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक, प्रशिक्षण गुणवत्ता पर विशेष जोर

पाकुड़ :समाहरणालय स्थित सभागार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी मास्टर ट्रेनर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी चरणों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।
बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण नगर निकाय चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि उनके माध्यम से ही क्षेत्र स्तर पर कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों तक चुनाव से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं एवं दायित्वों की सही जानकारी पहुंचती है।
बैठक में सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण सत्रों के दौरान आदर्श आचार संहिता, मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, शिकायत निवारण तंत्र तथा चुनाव व्यय निगरानी से संबंधित सभी बिंदुओं को स्पष्ट और व्यावहारिक रूप से समझाया जाए। यह भी कहा गया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर त्रुटि की संभावना न रहे।
सभी मास्टर ट्रेनर्स को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया, जिससे नगर निकाय चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय ढंग से संपन्न हो सके।

0 Response to "नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मास्टर ट्रेनर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक, प्रशिक्षण गुणवत्ता पर विशेष जोर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4