जमीनी विवाद में महिला की हत्या, चार गिरफ्तार
शनिवार, 28 मार्च 2026
Comment
हिरणपुर : हिरणपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक महिला की जान चली गई। घटना दिनांक 28 मार्च 2026 को लगभग 11:30 बजे की है, जब आदिवासी समुदाय के दो गोतिया के बीच जमीन और ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।
विवाद के दौरान पार्वती सोरेन (41), पति विजय हांसदा की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की और मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में हिरणपुर थाना कांड संख्या 18/26 दिनांक 28 मार्च 2026 को धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नोरेन हांसदा, चरण हांसदा, अजय हांसदा और मनोज हांसदा शामिल हैं, जो सभी जगतपुर गांव के निवासी हैं।
0 Response to "जमीनी विवाद में महिला की हत्या, चार गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें