-->
हूल दिवस को लेकर पदयात्रा की तैयारी पर बैठक संपन्न

हूल दिवस को लेकर पदयात्रा की तैयारी पर बैठक संपन्न

अमड़ापाड़ा : गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी द्वारा आयोजित “मित घंटा मित दिन, मित दिन मित महीना” विषय पर एक बैठक अमड़ापाड़ा स्थित प्रकृति विहार पार्क में संपन्न हुई। बैठक में हूल दिवस के उपलक्ष्य में 26 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाली पदयात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि यह पदयात्रा दुमका के सिदो कान्हू चौक (पोखरा चौक) से शुरू होकर शहीद ग्राम भोगनाडीह तक जाएगी। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, शाम परगना और बीर बजल सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, जिन्होंने अपने हक और अधिकार के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन संघर्षों के परिणामस्वरूप संथाल परगना का निर्माण हुआ।
बैठक में संयोजक डॉ ए एम सोरेन, कोषाध्यक्ष सनातन मुर्मू, संयुक्त सचिव नायकी सोरेन, मीडिया प्रभारी सुलेमान मरांडी, बैंजामिन मरांडी, सेवानिवृत्त शिक्षक रामदास टुडू, शिक्षक स्टेफन मरांडी, अलुबेरा पंचायत के नजीर सोरेन, हिमांशु मुर्मू, अंदरीयास मुर्मू, मानेल मुर्मू, प्रधान सोरेन, सुरेश टुडू तथा आदिवासी युद्ध अमड़ापाड़ा के उपाध्यक्ष बेटका मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

0 Response to "हूल दिवस को लेकर पदयात्रा की तैयारी पर बैठक संपन्न"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4