-->
पॉम संडे पर सिंदरी यूनियन चर्च में यीशु के विजयी प्रवेश की स्मृति में सर्विस

पॉम संडे पर सिंदरी यूनियन चर्च में यीशु के विजयी प्रवेश की स्मृति में सर्विस


सिंदरी, 29 मार्च: सिंदरी यूनियन चर्च में रविवार सुबह पॉम संडे (Palm Sunday) की विशेष चर्च सर्विस का आयोजन किया गया। पॉम संडे ईसाई कैलेंडर का महत्वपूर्ण दिन है, जो यीशु मसीह के यरूशलम में विजयी प्रवेश की याद दिलाता है। बाइबल के अनुसार, यीशु जब गधे पर सवार होकर शहर में पहुंचे, तो भारी जनसमूह ने पाम के पत्तों को लहराते हुए उन्हें 'राजा' के रूप में स्वागत किया (यूहन्ना 12:12-19)। इसी प्रतीक के रूप में पाम के पत्ते श्रद्धालुओं को वितरित किए गए, जो आगामी ईस्टर तक के पवित्र सप्ताह की शुरुआत का संकेत देते हैं।

इस सर्विस की अध्यक्षता  रिटायर्ड पादरी रेव. जे.एम. तिर्की ने की। सुबह की सेवा में पाम के पत्तों का वितरण हुआ और यीशु के यरूशलम प्रवेश की स्मृति में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। श्रद्धालुओं ने चर्च में एकत्र होकर भजन, गीत और बाइबल पाठ में उत्साह से भाग लिया। पादरी तिर्की ने उपदेश में त्याग, विनम्रता और भाईचारे पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सुमन्तो मंडल, मोनिका मंडल, फिलिप कांडुलना, रानी कांडुलना, जितेन  बडिंग , प्रिंस फिलिप्स,सीएनआई/जीईएल चर्च के सदस्यों एवं  बीआईटी सिंदरी के छात्रों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया।


0 Response to "पॉम संडे पर सिंदरी यूनियन चर्च में यीशु के विजयी प्रवेश की स्मृति में सर्विस"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4