बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
रविवार, 29 मार्च 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा: सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धर्मपुर–सिमलोंग मुख्य सड़क पर कदवा गांव के समीप रविवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के रांगा थाना क्षेत्र के मंझलेडीह गांव निवासी सामु सोरेन (17), शिव कर्मकार (18) और कारू बेसरा (17) एक ही बाइक पर सवार होकर बेरहट की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान कदवा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सिमलोंग पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल लिट्टीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
0 Response to "बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर"
एक टिप्पणी भेजें