-->
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने क्षेत्रवासियों को दी पाम संडे की शुभकामनाएं

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने क्षेत्रवासियों को दी पाम संडे की शुभकामनाएं

महेशपुर : पाम संडे यानी खजूर रविवार के पावन अवसर पर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने ईसाई समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। खरौनी चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान उन्होंने प्रभु यीशु के शांति और प्रेम के संदेश को याद किया।
इस अवसर पर प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि पाम संडे प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश का प्रतीक है, जहां लोगों ने खजूर की डालियों के साथ उनका स्वागत किया था। यह पवित्र दिन समाज में शांति, करुणा और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने आगामी पर्व ईस्टर से पूर्व मनाए जाने वाले इस दिन पर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पारंपरिक तरीके से खजूर की डालियों के साथ उत्साहपूर्वक इस दिन को मनाया गया।

0 Response to "विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने क्षेत्रवासियों को दी पाम संडे की शुभकामनाएं"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4