बाउल संगीत की सुरलहरियों में डूबा पाकुड़िया, विष्णु महायज्ञ की रात बनी यादगार
रविवार, 29 मार्च 2026
Comment
पाकुड़िया : प्रखंड मुख्यालय स्थित यज्ञ मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ के आठवें दिन शनिवार की रात भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित भव्य बाउल संगीत सह भजन संध्या ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने पारंपरिक बाउल गान और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर थाप ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा।
0 Response to "बाउल संगीत की सुरलहरियों में डूबा पाकुड़िया, विष्णु महायज्ञ की रात बनी यादगार"
एक टिप्पणी भेजें