-->
सिंदरी : स्किल डेवलपमेंट के जरिए बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने की मांग

सिंदरी : स्किल डेवलपमेंट के जरिए बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने की मांग


रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी: सोमवार को जनता के प्रतिनिधि 
सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो को एक मेमोरेंडम सौंपा गया। इसमें स्किल डेवलपमेंट स्कीम के माध्यम से युवाओं के भविष्य को मजबूत करने और बेरोजगारी के बोझ से निजात दिलाने के लिए सदन में आवाज उठाने की अपील की गई।

मेमोरेंडम ऑल इंडिया एससी-एसटी संगठन के पदाधिकारियों ने सौंपा। इसमें उपाध्यक्ष नुनु लाल टुडू, महामंत्री मदन प्रसाद, ऑफिस सेक्रेटरी दिलीप कुमार, सदस्य अशोक कुमार और राजा माझी उपस्थित थे। मदन प्रसाद ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। उन्होंने कहा, "हम बहुत जल्द रांची पहुंच रहे हैं, जहां प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर राम और प्रभु नाथ पासवान से मुलाकात होगी।"

इस मांग के जरिए संगठन बेरोजगारी की समस्या को हल करने के लिए सरकारी स्तर पर सक्रियता की अपेक्षा जता रहा है।

0 Response to "सिंदरी : स्किल डेवलपमेंट के जरिए बच्चों के भविष्य को सशक्त बनाने की मांग"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4