एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सोमवार, 30 मार्च 2026
Comment
पाकुड़ : पाकुड़ में 29/03/26 को एक महिला, जो एलएलबी की छात्रा है, के द्वारा दुष्कर्म किए जाने संबंधी आवेदन थाना में दिया गया। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और कांड दर्ज किया।
जांच के क्रम में पुलिस ने मामले के अभियुक्त जुएल मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
0 Response to "एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया"
एक टिप्पणी भेजें