-->
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग।समाहरणालय भवन।

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग।समाहरणालय भवन।

भानुमित्र संवाददाता।

रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं जनसामान्य की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जुलूस मार्गों एवं चौक-चौराहों पर व्यापक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सरकारी मेडिकल टीमों के साथ-साथ निजी अस्पतालों की सक्रिय भागीदारी से संपूर्ण क्षेत्र में सुलभ एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आपात स्थिति में नागरिकों को तत्काल उपचार मिल सके। सरकारी बस स्टैंड, बिरसा चौक से डिस्ट्रिक्ट मोड तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम गडी खाना के पास एवं निजी अस्पतालों में आरोग्यम अस्पताल, आयुष्मान अस्पताल और बीडीएम अस्पताल संचालित रहेगी।डिस्ट्रिक्ट मोड से इंद्रपुरी चौक तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम जिला नियंत्रण कक्ष, इंद्रपुरी चौक एवं निजी अस्पतालों में गोदावरी अस्पताल, लाइफ हेल्थ नर्सिंग होम, नैना सेवा सदन संचालित रहेगी। साथ ही एक 108 एम्बुलेंस सेवा जिला नियंत्रण कक्ष के पास उपलब्ध रहेगी। पेलावल कटकमसांडी रोड से कल्लू चौक तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम पेलावल थाना के पास एवं निजी अस्पतालों में रामा टाटा हॉस्पिटल, सूर्या नर्सिंग होम, सक्षम हॉस्पिटल, जयपुरियार हॉस्पिटल, श्री हॉस्पिटल निदान हॉस्पिटल एवं एहसान हॉस्पिटल संचालित रहेगी जो कल्लू चौक से इंद्रपुरी चौक तक के लिए भी मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराएगी। साथ में इंद्रपुरी चौक के पास  एक 108 एम्बुलेंस सेवा एवं मोबाइल बाइक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। इंद्रपुरी से झंडा चौक तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम इंद्रपुरी चौक, पैगोडा चौक, झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा, एसबीएमसीएच के पास एवं न्यू झारखंड नर्सिंग होम, जीवन अनमोल हॉस्पिटल, शिवगीत हॉस्पिटल, किरण नर्सिंग होम, आश नियोनेटल हॉस्पिटल संचालित रहेगी जो झंडा चौक से बड़ा अखाड़ा तक के लिए भी मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराएगी। साथ ही सदर हॉस्पिटल एवं सदर थाना के पास दो 108 एम्बुलेंस और कुल 5 मोबाइल बाइक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। बंशीलाल चौक से झंडा चौक तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम बंशीलाल, सीता राम स्टूडियो चौक के पास एवं बड़कागांव रोड से सरदार चौक तक के लिए निजी अस्पताल श्री राम कृष्णा सेवा केंद्र, आरोग्यम कुणाल हॉस्पिटल संचालित रहेगी। साथ ही भगत सिंह चौक, कोर्टेक्स चौक पेट्रोल पंप के सामने एक 108 एंबुलेंस सेवा एवं चार मोबाइल बाइक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी।
सरदार चौक से बड़ी बाजार एवं बड़ी बाजार से बंशीलाल चौक तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम सरदार चौक के पास एवं ग्वाल टोली चौक से पंचमंदिर चौक तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम ग्वाल टोली चौक के पास संचालित रहेगी एवं इन क्षेत्रों में कुल 11 मोबाइल बाइक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। पंच मंदिर चौक से जामा मस्जिद रोड तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम पंच मंदिर चौक, अशोक चौक (मुख्य मंच) एवं निजी अस्पतालों में आनंद हॉस्पिटल संचालित रहेगी। साथ ही पंच मंदिर चौक के पास एक 108 एम्बुलेंस सेवा एवं कुल 07 मोबाइल बाइक एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी।  जामा मस्जिद रोड से बड़ी बाजार तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम जामा मस्जिद रोड में संचालित रहेगी साथ ही कुल 8 मोबाइल बाइक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। लोहसिंघना रोड से जादो बाबू चौक तक के लिए निजी मेडिकल टीम में बी. एस. ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल एवं इकराम हॉस्पिटल संचालित रहेगी। जादो बाबू चौक से महेश सोनी चौक के लिए एक 108 एम्बुलेंस सेवा जादो बाबू चौक पर उपलब्ध रहेगी। महेश सोनी चौक से गिलान चौक तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम बजरंगी चौक एवं महेश सोनी चौक पर संचालित रहेगी। गिलान चौक से ग्वालटोली चौक के लिए कुल 09 मोबाइल बाइक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। ग्वालटोली चौक से खिरगांव के लिए सरकारी मेडिकल टीम काजी मोहल्ला चौक एवं खिरगांव चौक पर संचालित रहेगी। कोर्रा चौक से डिस्ट्रिक्ट मोड़ तक के लिए सरकारी मेडिकल टीम मटवारी चौक पर संचालित रहेगी एवं कुल 10 मोबाइल बाइक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी।

0 Response to "सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग।समाहरणालय भवन।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4