-->
राम महोत्सव में गूंजा एकता का संदेश, समाज को जोड़ने का

राम महोत्सव में गूंजा एकता का संदेश, समाज को जोड़ने का

पाकुड़: विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के भगत पाड़ा स्थित मंदिर में राम जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान चितरंजन ने राम महोत्सव के उद्देश्यों और विश्व हिंदू परिषद द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे देश में रामनवमी का पर्व उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सीखों से अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने श्रीराम और उनके भाइयों के बीच प्रेम का उदाहरण देते हुए समाज में आपसी सौहार्द बढ़ाने पर जोर दिया।
समरसता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम ने ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। शबरी के बेर ग्रहण करना, केवट के माध्यम से गंगा पार करना और भील राजा से सहयोग लेना इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
उन्होंने समाज को एकजुट करने के लिए मंदिरों के पुजारियों और साधु-संतों से संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता बताई। साथ ही सप्ताह में एक दिन मंदिरों में सामूहिक भजन-कीर्तन आयोजित करने का आह्वान किया, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े।
राम महोत्सव के तहत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम में अशोक वर्मा, अरविंद घोष, विजय जायसवाल, राजेश गोड़, विशाल भगत, प्रवीण कुमार, कैलाश भगत, तारकेश्वर भगत, प्रीतम भगत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "राम महोत्सव में गूंजा एकता का संदेश, समाज को जोड़ने का"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4