-->
दवा दुकानों में रात्रि सेवा अनिवार्य करने पर जोर, केमिस्ट बैठक में कई अहम निर्णय

दवा दुकानों में रात्रि सेवा अनिवार्य करने पर जोर, केमिस्ट बैठक में कई अहम निर्णय

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पाकुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
उपायुक्त ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिले के केमिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सभी प्रखंडों में दवा दुकानों के माध्यम से दी जा रही सेवाओं को बेहतर बताया गया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आवश्यक दवा दुकानों में रात्रि सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में शिफ्ट आधारित व्यवस्था लागू की जाए, ताकि आपात स्थिति में आम लोगों को दवाइयाँ आसानी से मिल सकें। यह व्यवस्था पाकुड़ प्रखंड में शुरू हो चुकी है और अन्य प्रखंडों में भी इसे लागू करने की तैयारी चल रही है।
नकली दवाइयों की रोकथाम और दवा नियंत्रण से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। केमिस्टों से इस दिशा में सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया। साथ ही दवा दुकानों में भंडारण प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया, ताकि जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनी रहे।
कार्यक्रम के दौरान लंबे समय से सेवा दे रहे वरिष्ठ केमिस्ट सदस्यों को सम्मानित किया गया। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे

0 Response to "दवा दुकानों में रात्रि सेवा अनिवार्य करने पर जोर, केमिस्ट बैठक में कई अहम निर्णय"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4