शिवरामपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रार्थना सभा संपन्न
गुरुवार, 26 मार्च 2026
Comment
महेशपुर: प्रखंड के शिवरामपुर मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सुसमाचारीय एवं प्रार्थना सभा का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। “सधीन साकवा आड़ाङ” नामक इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रार्थना और संदेशों के माध्यम से मानसिक शांति का अनुभव किया।
समापन अवसर पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी भी उपस्थित रहीं। आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक आदिवासी नृत्य और स्वागत गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में स्टीफन मरांडी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। प्रार्थना सभा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देने का माध्यम भी है।
उपासना मरांडी ने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना से मानसिक शांति मिलती है और जीवन को सही दिशा मिलती है।
तीन दिनों तक चले कार्यक्रम में विभिन्न धर्मगुरुओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से सत्य, प्रेम और सेवा का संदेश दिया। समापन पर आयोजकों ने अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
0 Response to "शिवरामपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रार्थना सभा संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें