-->
आयुष जांच शिविर में 151 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली मुफ्त दवा

आयुष जांच शिविर में 151 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली मुफ्त दवा

पाकुड़: जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 151 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में जांच के साथ-साथ जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
यह शिविर महेशपुर प्रखंड के धमखापाड़ा, पाकुड़िया तथा पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन स्थित पत्थरडांगा में लगाए गए। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने लोगों का रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ और गठिया से संबंधित समस्याओं के साथ बच्चों के रोगों की भी जांच की।
शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

0 Response to "आयुष जांच शिविर में 151 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्रामीणों को मिली मुफ्त दवा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4