-->
आयुष विभाग ने योग प्रशिक्षण से बढ़ाई स्वास्थ्य जागरूकता, जिलेभर में 35 स्थानों पर आयोजन

आयुष विभाग ने योग प्रशिक्षण से बढ़ाई स्वास्थ्य जागरूकता, जिलेभर में 35 स्थानों पर आयोजन

पाकुड़: जिले में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत आमजन को योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा सहित कुल 35 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, मानसिक संतुलन बना रहता है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। लोगों से अपील की गई कि वे प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।

0 Response to "आयुष विभाग ने योग प्रशिक्षण से बढ़ाई स्वास्थ्य जागरूकता, जिलेभर में 35 स्थानों पर आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4