पाकुड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, 76 वारंटी गिरफ्तार
रविवार, 5 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़ : जिले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान में कुल 76 लाल वारंट और स्थायी वारंट के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई दिनांक 01.06.2025 से 04.04.2026 तक लगातार चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान की गई, जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में छिपे अभियुक्तों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों ने सघन अभियान चलाया।
थाना क्षेत्रवार कार्रवाई में महेशपुर थाना से सबसे अधिक 27 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। पाकुड़ नगर थाना से 25 अभियुक्त पकड़े गए। हिरणपुर थाना क्षेत्र से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। लिट्टीपाड़ा थाना से 07 अभियुक्तों को पकड़ा गया। मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई। वहीं नगर थाना, अमड़ापाड़ा थाना और पाकुड़िया थाना क्षेत्र से एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
0 Response to "पाकुड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, 76 वारंटी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें