गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
रविवार, 5 अप्रैल 2026
Comment
लिट्टीपाड़ा :लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-घरमपुर मुख्य सड़क पर डहरलहनगी के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या डब्लू बी 65 ई 7776 हिरणपुर थाना क्षेत्र के एक पत्थर क्रेशर से गिट्टी लोड कर एनएच-333ए के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान डहरलहनगी के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।
घटना में चालक और उपचालक दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं तथा उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0 Response to "गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला"
एक टिप्पणी भेजें