विशेष वाहन जांच अभियान में 9 वाहनों से 10,500 रुपये जुर्माना वसूला
मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में प्रमुख मार्गों पर चलाया गया, जहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान बिना हेलमेट, कागजात की कमी, बीमा और फिटनेस से जुड़े नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए। इस दौरान कुल 9 वाहनों को चिन्हित करते हुए उनसे 10,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
0 Response to "विशेष वाहन जांच अभियान में 9 वाहनों से 10,500 रुपये जुर्माना वसूला"
एक टिप्पणी भेजें