-->
शेखर बॉस के जन्मदिन पर दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

शेखर बॉस के जन्मदिन पर दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

पाकुड़ : पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में बिहार-झारखंड वॉलीबॉल के भीष्म पितामह एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक को झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेखर बॉस के जन्मदिन के अवसर पर एक दिवसीय दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे मैदान पाकुड़ में जिला सचिव हिसाबी राय के नेतृत्व में किया गया, जिसे संघ ने वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे, सचिव संजय कुमार ओझा, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) पूर्व रेलवे पाकुड़ परितोष रंजन, ईआरएमयू के कोषाध्यक्ष अमर मलहोत्रा एवं वॉलीबॉल के मार्गदर्शक विपिन चौधरी मौजूद थे।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा शेखर बॉस के जन्म दिवस पर केक काटकर खेल का शुभारंभ किया गया एवं उनके जन्मदिन को वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया गया। इसके साथ ही केक को बाल नवोदित वॉलीबॉल खिलाड़ियों को अपने हाथों से खिलाया गया।
इस अवसर पर मंच पर उपस्थित अखिलेश कुमार चौबे ने शेखर बॉस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयुक्त बिहार से लेकर आज तक युवाओं को खेल के प्रति चेतना जगाने का कार्य किया गया है और आज खेल के माध्यम से ही खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की ओर से वॉलीबॉल का डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहा है, जिसमें नवोदित खिलाड़ियों को उजय राय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों से उन्होंने अपील की कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिदिन दो घंटे ईमानदारी से खेल को दें, निश्चित रूप से वे अपने जिला और राज्य का नाम आगे बढ़ाएंगे।
प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया, जिसमें तीनपहाड़, रामपुरहाट, हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब, पाकुड़ जिला वॉलीबॉल संघ, विवेकानंद यूथ क्लब, राज उच्च विद्यालय टीम तथा हरिणडंगा उच्च विद्यालय टीम के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिला वॉलीबॉल संघ के पुराने खिलाड़ियों एवं नए युवा खिलाड़ियों के बीच खेला गया मैत्री मैच रहा, जिसने सभी का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम का संचालन संघ के सहसचिव अनिकेत गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अविनाश पंडित, विजय कुमार राय, अमित ठाकुर, अजय राय, अभिषेक भगत, अमन भगत, कन्हैया भगत, कृष्ण यादव, कृष्ण भगत, अरुण भगत, युवराज कुमार, आर्यन भगत, अभिनव कुमार, रोशन सरदार, प्रतुल दे ने सराहनीय भूमिका निभाई।

0 Response to "शेखर बॉस के जन्मदिन पर दिवा-रात्रि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4