जिले में आयुष विभाग द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Comment
पाकुड़ : शनिवार को आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सुधार लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल के तहत शनिवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित कुल 42 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान लोगों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच विकसित होती है। साथ ही दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई।
0 Response to "जिले में आयुष विभाग द्वारा योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित"
एक टिप्पणी भेजें