-->
सीमा पर सख्ती,थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने नाच पहाड़ी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

सीमा पर सख्ती,थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने नाच पहाड़ी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

पाकुड़िया : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के लिए पाकुड़िया प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर स्थित राधानगर चेकपोस्ट और उससे लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित पश्चिम बंगाल के नाचपहाड़ी चेकपोस्ट का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों तथा अंतरराज्यीय समन्वय को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। अवैध गतिविधियों जैसे शराब की तस्करी, अवैध नकदी का परिवहन तथा असामाजिक तत्वों की आवाजाही को रोकने के लिए चेकपोस्ट पर तैनात जवानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की गहन जांच सुनिश्चित की जाए।
अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से नाचपहाड़ी चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सके। दोनों राज्यों की पुलिस को मिलकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।
सीमावर्ती क्षेत्रों में कुल 52 अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर चौबीसों घंटे सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच के साथ-साथ तकनीकी माध्यमों से भी निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी वांछित अपराधी की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।
थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के लिए झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

0 Response to "सीमा पर सख्ती,थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने नाच पहाड़ी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4