जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
रविवार, 17 मई 2026
Comment
पाकुड़ : पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया (जोजो टोला) में हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 17 मई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि 16 मई 2026 की शाम करीब 7:00 बजे के आसपास निपनिया (जोजो टोला) में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मामले के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। मृतक की पहचान बड़ा दुखिया पहाड़िया, उम्र करीब 53 वर्ष, पिता स्वर्गीय कालू पहाड़िया, निवासी निपनिया (जोजो टोला), थाना अमड़ापाड़ा, जिला पाकुड़ के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, पाकुड़ भेजा गया। इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 36/2026 दिनांक 17.05.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक अभियुक्त कालू पहाड़िया, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्वर्गीय कमला पहाड़िया, निवासी निपनिया (जोजो टोला), थाना अमड़ापाड़ा, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी दल में विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर, पप्पू कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी अमड़ापाड़ा, कोविंद्र मिश्रा, निर्मल राय एवं अमड़ापाड़ा थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
0 Response to "जमीन विवाद में हत्या का खुलासा, 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें